ऐसी कौन सी मोबाइल एप्लीकेशन है जो हर किसी की मोबाइल फोन में जरूर होनी चाहिए? #OLDRWT
मैंने इससे पहले अच्छी अच्छी एप्लीकेशन का नाम बता चुका था परंतु पता नहीं Quora द्वारा मेरा यह जवाब हटा दिया गया था।कोई बात नहीं आज संयोग मिला तब मैंने फिर से ये पोस्ट को लिखने जा रहा हूं।आज का जो पोस्ट है उसका बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था।आशा करते हैं कि आप लोगो अच्छा लगेगा।
वैसे तो बहुत सारे ऐसे कई ऐप्स है जिसका अपना अपना यूनिक कार्य है।परंतु मैं आपको कुछ ऐसे ही एप्लीकेशन के बारे में बताऊंगा जो आपको मददगार से साथ साथ मस्ती भी कर सकते हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि कि दुनिया में अजीबो गरीब ऐप्स मौजूद है लेकिन उसका हमें रिसर्च करने की आवश्यकता है।
1] Google Translate :- अगर आप किसी भी भाषा को किसी दूसरे भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं तब यह ऐप्स आपके लिए सबसे बेस्ट है इसमें आप दुनिया के किसी भी भाषा में कन्वर्सेशन भी किसी भी व्यक्ति के साथ कर सकते हैं।
Google Translate - Apps on Google Play
2] Snaptube :- आपके साथ कभी ना कभी ऐसा जरूर हुआ होगा कि आप कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी वीडियो को देखते है और वह आपको अच्छा लगने लगता है ।यहां तक आप उसको डाउनलोड भी करना चाहतें हैं तब आप उसको इस ऐप्स कि मदद से डाउनलोड कर सकत हैं।बस आपको उस वीडियो कि लिंक को कॉपी करके इस ऐप्स पर पेस्ट कर देना है और जिस भी क्वालिटी में डाउनलोड करना चाहते सेलेक्ट करके डाउनलोड कर सकत है।इसमें आप कोई भी वीडियो को ऑडियो में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Free Video Downloader App for Android
3] DigiLocker :- यह ऐप्स खासकर उन लोगो के लिए बनाया गया है जो अपना डाटा यानी कि सभी डॉक्यूमेंट को लेकर कहीं ढोना नहीं चाहते है।इसमें आप अपने सभी डॉक्यूमेंट जैसे:- आधार कार्ड,स्कूल व कॉलेज से सबंधित एडमिट कार्ड और मार्कशीट पेन कार्ड एवम् ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि को इस ऐप्स के जरिए आसानी से कर सकते हैं।यह भारत सरकार द्वारा बनाया गया ऐप्स है।
DigiLocker - a simple and secure document wallet - Apps on Google Play
4] Mega :- यह बहुत ही बढ़िया ऐप्स है जैसे कि हम सब जानते हैं कि आप एक जीमेल अकाउंट के मैक्सिमम 15GB तक डाटा स्टोर कर सकते है।परंतु यही आप मेगा ऐप्स कि बात करें तो आप इसमें मैक्सिमम 50GB तक डाटा को स्टोर कर पाएंगे।
5] CleanFox :- ये ऐप्स भी भी बहुत शानदार है आपको तो पता होगा की ईमेल में बहुत सारे ऐसे फालतू नोटिफिकेशन/मैसेज आते रहते हैं जिसका आपको कोई काम नहीं होता है।अतः ये आपको स्टोरेज को भरते रहते है।इसलिए इस क्लीन फॉक्स कि मदद से आप सभी फालतू मेल जैसे :- फेसबुक नोटिफिकेशन,स्पॉन्सर्ड आदि के मेल को एक झटके में क्लीन कर सकते हो।इसमें आप अपने अनुसार मेल को डिलीट कर पाओगे।
Cleanfox - Clean Up Your Inbox - Mail Cleaner - Apps on Google Play
2 और बोनस एप्लीकेशन जो आपको और भी आपके लिए मददगार होगा
1] Lightroom :- यह बेस्ट एडिटर च्वाइस एप्लीकेशन में से एक है।जिसमें आप इस ऐप्स कि मदद से एक प्रोफेशनल टाइप का फोटो एडिट कर पाओगे।इसे आप पैड और फ्री वर्जन पर प्रयोग कर सकत हो।आपको फ्री वर्जन पर लगभग सभी फीचर्स मिल जाते हैं परंतु पैड वर्जन पर कुछ और यूनिक फीचर्स मिलते हैं।
Adobe Lightroom - Photo Editor & Pro Camera - Apps on Google Play
2] Google Authenticator :- जहां स्मार्टफोन प्रयोग करने की बात आती है वहां पर उस डिवाइस कि सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का भी खतरा रहता है।इसलिए आप अपने डिवाइस में गूगल ऑथेंटिकेटर का प्रयोग करने पर आप अपने अन्य तरह के प्रयोग करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रख पाएंगे।जैसा कि आप जानते होंगे की जब सभी सोशल मीडिया अकाउंट में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन लगाया जाता है तब ऐसे में डिवाइस के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक होने की संभावना कम होती है परंतु इससे यह भी होता है कि उसकी ओटीपी को बाईपास कर दिया जाता है परंतु गूगल ऑथेंटिकेटर की मदद से इसकी ओटीपी के बिना आप कभी भी किसी डिवाइस के अकाउंट को एक्सेप्ट नहीं कर सकते।इसमें ओटीपी टाइम बेस पर रहती है यानी कि समय-समय पर यह ओटीपी बदलती रहती है ।
कि आपको यह एप्लीकेशन आपको मददगार सिद्ध हुआ होगा।
!! धन्यवाद !!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें